राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात से 83 लोगों की मौत

पटना, 25 जून 2020:- गुरुवार को प्रदेश में बज्रपात से 83 लोगों की मौत हो गई।जिसमें वज्रपात से गोपालगंज में 13, पूर्वी चम्पारण में 5, सीवान में 6, दरभंगा में 5, बाॅका में 5, भागलपुर में 6, खगड़िया में 3, मधुबनी में 8, पश्चिम चम्पारण में 2, समस्तीपुर में 1, शिवहर में 1, किशनगंज में 2, सारण में 1, जहानाबाद में 2, सीतामढ़ी में 1, जमुई में 2, नवादा में 8, पूर्णिया में 2, सुपौल में 2, औरंगाबाद में 3, बक्सर में 2, मधेपुरा में 1 और कैमूर में 2 लोगों की मौत बताई जा रही है।आपदा में मृत व्यक्ति के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।