
इसुआपुर ( सारण ):- इसुआपुर प्रखंड हीं नही पूरे सारण जिले के मजदूरों को कोरोना के संक्रमण की मार से जीतना डर नहीं लग रहा है आज उससे ज्यादा उनके सामने अपने परिवार के लिये भोजन-पानी की व्यवस्था करने को लेकर डर बना हुआ है । वहीं पंचायत व प्रखंडों में मजदूरों के लिये रोजगार के सभी साधन बंद हो चुके हैं और आमदनी का कोई जरिया नही दिख रहा है । उसी बीच उनके परिवार में बिहार के बाहर मजदूरी कर रहे सदस्यों के भी आ जाने से संख्या काफी बढ गई है और आय के सभी श्रोत बंद हैं । वहीं इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संगम बाबा द्वारा अपने पंचायत क्षेत्रों में लगातार वैसे मजदूर परिवारों को चिन्हित कर उनकी सहायता करने का प्रयास किया जा रहा है । वहीं संगम बाबा ने बताया की आज मजदूर व गरीब परिवारों में मास्क-सेनीटाईजर से ज्यादा जरुरी है राशन-सब्जी की व्यवस्था कराना । केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जो भी व्यवस्थाएं की जा रही है उस व्यवस्था में एक मजदूर परिवार के 10-15 लोगों के खाने-पीने, राशन, दवा, दूध-सब्जी का साधन जूटा पाना बहूत हीं कठिन है । वहीं मुखिया संगम बाबा ने कहा की जनप्रतिनिधि से लेकर साधन-सम्पन्न लोगों को भी इस विकट परिस्थिति में आगे आना चाहिए और वैसे गरीब और मजदूर परिवारों के लिये राशन-सब्जी-भोजन की व्यवस्था कर उनकी मदद करनी चाहिये । मौके पर मुखिया संगम बाबा की पत्नी सह डटरापुरसौली पंचायत की पूर्व मुखिया रुबी संगम भी लोगों की मदद में आगे आ गई हैं ।




Recent Comments