मांझी/सारन रविवार की रात चोरों ने घोरहट पंचायत भवन का ताला तोड़ कर कम्प्यूटर, प्रिंटर व बैटरी समेत करीब एक लाख रूपये मूल्य के समान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह में हुई। उक्त जानकारी देते हुए मुखिया प्रमिला देवी के पति शैलेश्वर मिश्रा ने बताया कि चोरी के संबंध में मांझी थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। वहीं बीडीओ को भी अवगत करा दिया गया है।