बिस्कोमान भवन से किसान की बाइक चोरी

✍परवेज अख्तर/सिवान;

मैरवा (सिवान) : बिस्कोमान भवन पहुंचे सिसहानी के किसान संजय कुमार यादव की बाइक बुधवार को चोरी कर ली गई।
वे बाइक खड़ी कर यूरिया के लिए कतार में लगे थे। वापस लौटने पर उन की बाइक नहीं थी। उन्होंने बताया कि वे अपने मामा नौतन थाना क्षेत्र के भुलौली निवासी शिव शंकर यादव की बाइक लेकर यूरिया लेने आए थे। उन्होंने इसकी सूचना मैरवा थाना को दे दी है। मैरवा में बाइक चोर की सक्रियता से लोग परेशान हैं।