पैथोलॉजी सेंटर किया सील
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान) : चिकित्सकों की एक टीम ने मैरवा रेफरल अस्पताल के निकट श्रीसाईं डायग्नोसिस सेंटर को जांच के बाद सील कर दिया है। टीम के मैरवा पहुंचने की सूचना मिलते ही टेक्निशियन और संचालक फरार हो गया। टीम ने सेंटर की जांच की और इसे सील कर दिया। टीम में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. एम आर रंजन, मैरवा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कौशल किशोर और प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह शामिल थे। गलत तरीके से पैथाेलॉजी केंद्र चलाने को लेकर संचालक के विरुद्ध मैरवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को आवेदन दिया गया है।




Recent Comments