आत्मसमर्पण को नोटिस चस्पा
✍परवेज अख्तर/सिवान;
(सिवान) : मैरवा थाना क्षेत्र के चालक नागेंद्र हत्याकांड के तीन फरार अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने बुधवार को नोटिस चस्पा की ।नोटिस में उन्हें एक सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण को कहा गया है। चालक नागेंद्र की हत्या छह माह पूर्व अपहरण कर के अपराधियों ने कर दी थी। उसका शव इस वर्ष 9 जनवरी को सेमरा नहर के किनारे फेंका हुआ मिला था। मृतक नागेंद्र के भाई शैलेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज करा कर चार को नामजद किया था। इसमें एक गुड्डू खरवार की गिरफ्तारी उसके गांव हरपुर से ही पुलिस ने हत्या की घटना के एक सप्ताह के अंदर ही कर ली थी। इस कांड के फरार तीन नामजद अभियुक्त को पुलिस की लंबे समय से तलाश है।