मढ़ौरा(सारण) ।
प्रखंड के सीमावर्ती पंचायत अगौथर के वार्ड-14 में बिना वार्ड सदस्य की जानकारी का वार्ड प्रबंधन समिति के चुनाव करा लेने का मामला सामने आया है । इसकी जानकारी पर वार्ड सदस्य उपेन्द्र राय ने बीडीओ को एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है । उपेन्द्र राय ने कहा है कि 4 मई को बैठक की सूचना मिली थी लेकिन उस दिन समिति का गठन नही हो सका था । इसके बाद उनके वार्ड में कोई बैठक नही हुई है । इसी बीच उन्हे जानकारी मिली है कि 12 मई को ब्लॉक के किसी कर्मी के द्वारा गुपचुप तरिके से समिति का गठन कर लिया गया है । अगर प्रखंड कार्यालय में कोई बैठक दिखाया जाता है तो यह पुरी तरह से गलत है । आवेदक ने बीडीओ से बैठक की तिथि को पहले से जारी करके विधिसम्मत तरिके से वार्ड समिति को गठित करने की गुहार लगाई है ।




Recent Comments