कथित चिन्हित किसान ही पहुंचे कार्यक्रम में
दैनिक खोज खबर मूंगेर ब्यौरो आशीष भूषण दत्त झा की रिपोर्ट-
बिहार सरकार द्वारा किसानो को कम लागत में उन्नत खेती को ले समय समय पर आयोजित कार्यक्रम अधिकारियों के लाल फीताशाही के कारण मंसूरचक प्रखंड में महज खाना पुरी होकर रह गई।यह नजारा तब देखने को मिला जब शुक्रवार को आयोजित प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में खरीफ महोत्सव में जनप्रतिनीधि और नेताओं की भरमार दिखी,वहीं किसान नदारद थे।कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन प्रखंड प्रमुख जलस देवी ने किया,अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अधय्क्ष बालेश्वर महतों ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक आत्मा बेगूसराय शैलेश कुमार ओझा व सहायक जिला कृषि पदाधिकारी रत्नेश कुमार ने किसानों को कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन करने ,जैविक खेती,वर्मी कम्पोस्ट, मिट्टी जांच,खरीफ में चलने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।श्री विधी से धान की खेती करने के लिए एक सौ किसानों की सूची बनायी गई है।उन्हें आगामी दिनों में खाद ,बीज,कीटनाशक, लगभग सौ प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई जायेगी।वहीं उक्त कार्यक्रम की सूचना नहीं मिलने से प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने नाराजगी जतायी।
प्रखंड किसान श्री नूनू महतों ने बताया कि पदाधिकारीयों के उदासीन रवैया के कारण हम लोगों को कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं दी गई।पूर्व प्रखंड प्रमुख शिव कुमार चौधरी,साठा चक्का के किसान रामपुकार महतों,सोहिलवाङा के मन्ना झा सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजन से संबंधित प्रचार प्रसार नहीं किया।जिसके कारण हमलोग उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर लाभ उठाने से वंचित रह गये।महोत्सव में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार चौधरी,कृषि समन्वयक नवीन कुमार,सलाहकार मो कलीम,मुखिया रूखसाना खातुन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।