Θ बेतिया – बगहा:– अनुo जाति जनजाति कर्मचारी संघ की हुई बैठक, माo कांशी राम के परिनिर्वाण दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि।

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
बिहार राज्य अनुo जाति जनजाति कर्मचारी संघ बगहा 2 इकाई की एक बैठक बुद्धवार संध्या पहर आहूत की गई जिसमें विविध संघीय कार्यों पर चर्चा हुई।
जिसके अन्तर्गत अनुमंडल कार्यालय के समक्ष बगहा 2 प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा की सफाई, रखरखाव हेतु उच्चाधिकारियों को विधि सम्मत सूचना देने पर सहमत हुई। बगहा 1 प्रखंड में संघीय चुनाव कराने हेतु सभी विभागों के स्थानीय कर्मचारीगण को संघ से जोड़ने हेतु उनसे सम्पर्क स्थापित कर चुनाव का समय सुनिश्चित करने हेतु नगरपरिषद कार्यालय परिसर स्थित नगर के मध्य विद्यालय बगहा बालक में दिनांक 20 अक्टूबर को बैठक आहूत करने पर सहमति बनी।

जिसके लिए स्थानीय कर्मचारी राजू कुमार, राजेश कुमार सक्सेना, तिरेन्द्र राम, सुमन कुमार, राजेश पासवान, सुरेश प्रसाद आदि को प्रतिनियुक्त किया गया। उक्त जानकारी संघ के प्रचार सचिव सह मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दिया। आगे बताया कि बहुजन नायक मान्यवर कांशी राम के 13वें परिनिर्वाण दिवस पर उपस्थित संघीय पदाधिकारीगण द्वारा उनके व्यक्तित्व, कीर्ति पर चर्चा करते हुए भाववीनि श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि आज भी मान्यवर कांशी राम के आदर्शों पर चल कर समतामूलक समाज, लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने बल पर राजसत्ता कायम किया जा सकता है। उन्होंने ने आजीवन दलित, बहुजन समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जो अतुलनीय है।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शैलेश पासवान ने
तथा धन्यवाद ज्ञापन संयोजक मंडल सदस्य मान्यवर दिनेश रंजन ने किया।
मौके पर जिला सचिव मान्यवर जयप्रकाश ‘प्रकाश’, संयोजक मंडल के मान्यवर मैनेजर कुमार पासवान, सचिव रमाशंकर प्रसाद, मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’, राजन राम, राजू शर्मा, सुमन कुमार, राजेश सक्सेना आदि उपस्थिति रहे।




Recent Comments