पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के कोंध माली टोला में मंगलवार की दोपहर एक युवा शिक्षक की मौत से गांव में हड़कंप मच गया । मृत शिक्षक पंचायत सचिव महेश भगत का 36 वर्षीय पुत्र अनिल भगत बताये जाते है जो मकेर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कपसहर हिंदी में पदस्थापित थे । परिजनों के अनुसार वे पिछले एक सप्ताह से खांसी और बुखार से पीड़ित थे । मंगलवार की सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए मशरक ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें छपरा रेफर कर दिया । छपरा ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयी । युवा शिक्षक के असामयिक निधन पर जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह ,मुखिया प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह ,पूर्व मुखिया धनंजय सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है ।