सीवान ( 02 सितंबर ) :सीवान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन ” रेडियो स्नेही ” के परिसर स्थित  विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में सोमवार को  श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया । इस मौके पर छोटे -छोटे बच्चों ने विभिन्न धार्मिक गीतों पर मनमोहक भाव नृत्य प्रस्तुत कर के सबका मन मोह लिया । इस मौके पर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की संचालक संस्था ” स्नेही लोकोत्थान संस्थान” के सचिव मधुसूदन पंडित ने कहा कि  अनाथ/परित्यक्त बच्चों के बीच श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाने के पीछे उनके आत्म सम्मान एव आत्मबल को बढ़ाना था।  इस कार्यक्रम को लेकर संस्थान एवं आस पास के बच्चो मे काफ़ी उत्साह था। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सीवान, मैरवा की समाजसेवी महिला दीपिका शाही ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों का अनाथ एव परित्यक्त बच्चो से अपनापन, स्नेह बढ़ता हैं। समाज के सभी वर्गो का सहयोग यदि मिलता रहे तो बच्चों के सम्पूर्ण विकास एव निर्माण मे किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न नही होगी। इस मौके पर सीवान ब्लड डोनर क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने कहा कि इन अनाथ बच्चों के बीच आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का संदेश दूर – दूर तक जाएगा । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को संस्थान की ओर से पुरस्कृत किया गया । 










कार्यक्रम को सफल बनाने में मुन्ना पंडित, नवीन सिंह परमार, विकाश कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, संतोष पटेल, प्रतिभा देवी, रिंकू देवी, चांदनी प्रियतम, रूबी देवी, मंजू देवी, रजिया प्रविन, संजय प्रसाद इत्यादि लोगों का सराहनीय   सहयोग रहा।