
मढ़ौरा(सारण). स्थानीय प्रखंड के बिक्रमपुर मे लॉकडाउन के कारण उत्पन्न विकट परिस्थिति में कोई भूखा न रहे, इसलिए गरीबों के बीच चूड़ा, मीठा, साबुन, चनाचुर इत्यादि समाग्रीयों का वितरण किया गया।रविवार को भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह द्वारा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मढौरा भाजपा के पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष रंजना देवी के आवासीय परिसर में हुआ।जिसके बाद सैकड़ो जरुतमंदो के बीच रोजमर्रा की समाने वितरित की गई।इस मौके पर भाजपा नेता मनोज सिंह ने लोगों के बीच कोरोना जैसे विश्वव्यापी महामारी की चर्चा करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में सामर्थ्यवान लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को जरूरी बताते हुए लोगो से कहा कि साबुन का उपयोग हाथ धोने के समय जरूर करे।वही भाजपा के पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष रंजना देवी और समाजसेवी सुरजीत सिंह के जरूरतमंदों और असाहयो के बीच राहत सामाग्री के वितरण कार्यो की सराहना की।इस मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा अरविंद सिंह, हेमनारायण सिंह, राजू सिंह, वशिष्ठ सिंह, कृष्णा गुप्ता, अभिलेख सिंह, राकेश सिंह, आशा देवी इत्यादि लोगों ने भी घूम-घूमकर जरुरतमंद लोगों के बीच सामग्रियों का वितरण में सहयोग किया।




Recent Comments