मोतिहारी: स्वच्छाग्रह’ अभियान पर भाड़ी परा एक दिन की बारिश सड़क हुआ जलमग्न

मोतिहारी (पू.च.) बंजरिया प्रखंड के बंजरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 चिलवनिया मोहल्ला में लालकिशोर ¨सह की अध्यक्षता में स्थानीय एक विद्यालय में मोहल्लेवासियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यपथ स्थित सुनील ¨सह के आवास के बगल हो जाने वाली सड़क पर हुए जलजमाव पर ¨चता व्यक्त की गई। लोगों का कहना था कि एक दिन हुई बारिस में अगर इस कदर जलजमाव हो गया है तो बरसात के दिनों में स्थित और भयावह हो सकती है। लोगों का कहना था कि जल जमाव के कारण आवागमन भी प्रभावित हो गया है।

सड़क पर जलजमाव की स्थिति यह है कि बच्चों को गोद में उठा विद्यालय भेजने को सड़क तक पहुंचाना हो रहा है। अगर इस दौरान किसी की तबीयत खराब होती है तो उसे बिना खाट के सड़क तक लाना भी मुश्किल है। मोहल्लेवासियों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एक आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी व पंचायत के मुखिया को देने का निर्णय लिया। साथ ही सड़क को अविलंब मुख्य सड़क के लेवल में बनाने की बात कही, ताकि लोगों को आने वाले बरसात के दिनों में किसी प्रकार के समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। बैठक में सुनील ¨सह, विनय ¨सह, तारकेश्वर कुमार ¨सह, संजय कुमार मिश्र, राजकुमार ¨सह, संजय कुमार उपाध्याय, अमित झा, राकेश श्रीवास्तव, संजीत कुमार झा, संतोष कुमार झा, संजय प्रसाद, अनिल कुमार, अर¨वद कुमार, राजेश कुमार, बब्लू ¨सह, धर्मेंद्र कुमार ¨सह, राजन कुमार ¨सह, सोनू कुमार, हरिशंकर झा, राकेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार, राजन कुमार ¨सह, राजीव कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे।