सारण :बनियापुर के सिसई पंचायत के दो वार्डो में हुआ नल जल योजना का शुभारम्भ
बनियापुर(सारण) 
प्रखंड के सिसई पंचायत में दो वार्ड 7-9 में प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित वार्ड सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से भूमि पूजन व् फीता काटकर नल जल योजना की शुरुआत की गयी।जहाँ बिडिओ दीपक कुमार ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रो में यह मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना नल जल योजना से ग्रामीणों को स्वच्छ जल घर घर पहुंच सकेगा ।वही इस योजना से टैंक लगाकर गली गली पाइपो के जरिए शुद्ध जल पहुंचाया जा सकेगा मौके पर पंचायत के मुखिया नन्दलाल महतो ने कहा की वार्ड 7-9 में इस योजना की शुरुआत की गयी है चरण वार इस योजना को पंचायत में लगाया जाएगा मौके पर जेई दीपक कुमार बिजेंद्र पूरी नवल सिंह मंगनी महतो ओमप्रकाश राम सहित ग्रामीण शामिल थे।