
परसा(सारण)।सिवान परसा एसएच 73 से कट कर सगुनी मठिया होते हुए श्रीरामपुर जाने वाली संपर्क सड़क पर सगुनी मठिया के समीप बालू लोड ट्रक पूल पर चढ़ते ही पुल ध्वस्त हो गया और ट्रक सड़क किनारे गेहूं के खेत में पलट गया।ट्रक में सवार चालक उप चालक तथा दो मजदुर बाल बाल बच गया।एक मजदूर सरफुदिन आंशिक रूप से घायल हो गया।जिसका उपचार निजी क्लीनिक में किया गया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि यूपी 3981 ट्रक बालू लोड कर श्री रामपुर गाँव में जा रहा था।तभी पहले से टुटा हुआ पुल पर ज्योही ट्रक चढ़ा पूल ध्वस्त हो गया।और ट्रक सड़क किनारे गेंहू के खेत में पलट गया।पुल टूटने से दर्जनों गाँव का एसएच से संपर्क भांग हो गया।मालूम हो कि परसा सिवान एसएच 73 पथ से जोड़ने वाली मात्र एक सड़क था।जिससे जमलकी,श्री रामपुर आदि गाँव का मुख्य पथ से संपर्क भांग हो गया।मालूम हो कि गत 15 दिन पूर्व श्री रामपुर गाँव में निर्माण होने वाली सड़क के लिए बालू लोड 10 चक्का ट्रक गुजरने के क्रम में आधा पुल ध्वस्त हो गया था।




Recent Comments