
युवक के पास से लोडेड देशी कट्टा भी बरामद।
पानापुर (सारण) जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला करनेवाले आरोपी को लोडेड कट्टा के साथ पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम पुलिस थाना क्षेत्र के पकड़ी नरोत्तम गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट होने की सूचना पाकर पहुॅची थी।पुलिस मौके पर पहुच तनाव समाप्त करने की पहल में जुटी हुई थी कि इसी बीच अचान एक युवक आकर पुलिस से उलझ गया एवं थानाध्यक्ष से बदसलुकी करने लगा जिससे थानाध्यक्ष को हल्की चोट लग गई।जिसके बाद युवक वहा से भागने लगा जिसे पुलिस के जवानो ने खदेड़कर पकड़ लिया।तलासी के दौरान उसके पास से एक लोडेड कट्टा बरामद किया गया।पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक की पहचान पकड़ी नरोत्तम गांव निवासी संजय सिंह के रुप में की गई।जिसके खिलाफ पुलिस पर हमला करने एवं अवैध हथियार रखने सहित कई अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।




Recent Comments