छपरा/सारण.अपर समाहर्त्ता सारण अरूण कुमार के द्वारा बताया गया है कि बालाजी डायगोनेस्टिक सेन्टर नेवाजी टोला चौक गड़खा रोड़, छपरा के चिकित्सक की अनुपस्थिति में लेवोरेटरी टेक्निषियन के द्वारा डायलीसिस का कार्य किये जाने का मामला प्रकाष में आया है। इस संबंध में अपर समाहर्त्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक को एपीडेमिक डीजीज एक्ट, 1897 के सुसंगत धाराओं के तहत् कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। बालाजी डायगोनेस्टिक सेन्टर के चिकित्सक डॉ एन कुमार कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में अभी दिल्ली में है परन्तु उनके डायगोनेस्टिक सेंटर पर लेवोरेटरी टेक्निषियन सत्यजीत कुमार पाण्डेय के द्वारा डायलीसिस का कार्य किया जा रहा था। अपर समाहर्त्ता के द्वारा चिकित्सक डॉ एन कुमार एवं लेवोरेटरी टेक्निषियन सत्यजीत कुमार पाण्डेय के विरूद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, सारण को पत्र लिखा गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा सिविलसर्जन को निदेष दिया गया है कि ऐसे मामलों को पकड़े और नियम संगत कार्रवाई करे।