
पटना(अनूप नारायण सिंह): लेके बैंड बाजा आजा पवन राजा. व बलमुआ तोहरे खातिर जैसी चर्चित भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह की पत्नी ख्याति सिंह कोरोना के खिलाफ जारी जंग में एक सशक्त सिपाही की भांति कार्य कर रही हैं उनके द्वारा अरनव मीडिया टीम,विश्व सनातन संसद भारतीय विकास मिशन के सहयोग से महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र व पटना के स्लम इलाके में पावरोटी सत्तू चूरा चावल दाल व दवाइयों का वितरण किया जा रहा है.ख्याति सिंह ने पटना के जगदेव पथ अवस्थित अपने आवास को पहले ही बिहार सरकार को आइसोलेशन वार्ड खोलने के लिए आग्रह कर रखा है. उनके द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्थिति की भयावहता को देखते हुए महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के गरीब तबकों के बीच लॉक डाउन समाप्त होने के बाद वे अपने फंड से थोक मात्रा में खाने की वस्तुओ का वितरण करेंगी और जितने लोग बेरोजगार हुए हैं उनके लिए स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार की भी व्यवस्था करेंगी. नई दिल्ली में भी इनके तरफ से बिहारी मजदूरों के सहायता के लिए चार कैंप चलाए जा रहे हैं जहां लोगों को भोजन आवास और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है नोएडा में भी यह सुविधा इनके द्वारा प्रदान की गई है. महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत तरैया पानापुर डुमर्सन मसरख सहजीतपुर मलमलिया बसंतपुर महाराजगंज एकमा जलालपुर माझी गोरियाकोठी लकरी नवीगंज इलाके में इनके कार्यकर्ता सक्रिय है. जो जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न सामग्री और दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को राजधानी पटना के गर्दनीबाग यारपुर डोमखाना मीठापुर चितकोहरा जगदेव पथ राजा बाजार सबरी नगर इलाके में जरूरतमंदों के बीच खाद्य पदार्थ वितरित किए गए




Recent Comments