गरखा(सारण) । स्थानीय प्रखण्ड के चिन्तामनगंज बाजार पर मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान की शुरुआत किया गया। कुदरबाधा पंचायत में जनसंपर्क के साथ-साथ निधि संग्रह का कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ निधि कूपन के वितरण से किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यक्तियो ने यह संकल्प दुहराया की इस अभियान में पंचायत के प्रत्येक घर तक पहुच कर निधि संग्रह का प्रयास किया जाएगा।कोसिस रहेगा कि कोई भी राम भक्त परिवार इस समर्पण अभियान से न छूटे।
कार्य क्रम मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह गरखा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह आलोक सिंह भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह संतोष सिंह मोनू युवा नेता समाजसेवी सह पूर्व पैक्स प्रत्यासी दीपू सिंह सुनील कुमार यादव प्रखंड संयोजक मोहित गुप्ता के अलावे सोनू बजरंगी जिला सह अभियान प्रमुख आदि उपस्थित थे।