बेतिया – बगहा:– हरनाटांड़ में पहली बार खुला SBI बैंक का ATM, लोगों को मिली बड़ी राहत

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार
बगहा/हरनाटांड़:- हरनाटांड़ क्षेत्र में पहली बार SBI बैंक ATM स्थापना हुआ है. जिसका उद्घाटन मंगलवार को किया गया. थरूहट क्षेत्र की राजधानी कही जाने वाली हरनाटांड़ में व्यवसायिक बैंक की अति आवश्यक थी, जो बीते वर्ष SBI बैंक ने पूरा किया. प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर कृष्णा मोहन राय के मकान में SBI बैंक खुला है, जबकि उन्हीं के मकान में ATM भी खुला।हरनाटांड़ व्यवसाइयों एवं गांव के लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी, क्योंकि हरनाटांड़ से 20 किलोमीटर की दूरी तय करके लोगों को बगहा जाना पड़ता था और घंटों लाइन लगने के बाद पैसा निकालने की बारी आती थी।इसलिए क्षेत्र के व्यवसाइयों एवं क्षेत्रवासियों को यह बहुत अच्छी सुविधा मिली।जिसमें डॉक्टर कृष्ण मोहन राय एवं सीएम क्रेडिट साबिर कौसर आरपी मिश्रा ATM चैनल मैनेजर आर बीएओ बेतिया द्वारा फीता काटकर ATM का उद्घाटन किया।जिसमें उपस्थित शाखा प्रबंधक राज भूषण कुमार भूतपूर्व ATM जय कृष्ण प्रसाद थारु संघ के पदाधिकारी राजकुमार महतो हरनाटांड़ के व्यवसाय गण उपस्थित थे।