डीएलएड कोर्स : आरएमएस ने बढ़ाई जलालपुर डाकघर की मुसीबत, भेजे 10 बोरे आवेदन
विनीत कुमार, छपरा
जिले के जलालपुर प्रखण्ड के बंगरा गांव में अवस्थित टीचर्स ट्रेंनिग कॉलेज में डीएलऐड कोर्स के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। आज इक्षुक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन करने की अंतिम तारीख थी। स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री के माध्यम से भेजे गए आवेदन ही महाविद्यालय द्वारा स्वीकृत थे। कूरियर अथवा हाथोंहाथ जमा किये गए आवेदन पत्र स्वीकार्य नही थे।

आरएमएस ने बढ़ाई जलालपुर डाकघर की परेशानी
——
जलालपुर उपडाकघर में सब कुछ व्यवस्थित तरीके से चल रहा था मगर रेलवे मेल सर्विस (RMS) के इस कदम से जलालपुर डाकघर के कर्मियों की परेशानी बढ़ गयी।
जलालपुर उप डाकघर के पोस्ट मास्टर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे मेल सर्विस द्वारा आज ही 10 बोरे आवेदन भेजे गए हैं। इन्हें सिस्टम में इंट्री करने व टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज भेजने में काफी समय लगेगा जबकि आज ही आवेदन की अंतिम तिथि है।

वही पोस्ट ऑफिस के ही कर्मचारी व संघ के नेता राजेश्वर कुंवर ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा आज संध्या 5 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किये जाने की बात कही गयी है। बहुत निवेदन करने के बाद प्राचार्य महोदय ने संध्या तक आवेदन लेने की बात कही है।
जलालपुर डाकघर में स्पीड पोस्ट काउंटर पर बैठे भारतेंदु विमल ने बताया कि महज दो दिनों में इस डाकघर से तकरीबन 1000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
जिसमें शुक्रवार के दिन 694 जबकि शनिवार को अब तक 280 स्पीड पोस्ट किए जा चुके हैं।

भारतेंदु विमल ने बताया कि आम दिनों में स्पीड पोस्ट करने का जो औसत है उसकी तुलना में कई गुना अधिक स्पीड पोस्ट सिर्फ डीएलएड फॉर्म अप्लाई करने के कारण हाल के दिनों में हुआ है।
एक सवाल के जवाब में भारतेंदु विमल ने बताया कि आज तक जिन्होंने भी स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री जलालपुर डाकघर से किया है उनका आवेदन पत्र टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज में जरूर समय से पहुँचा दिया जाएगा।

वही संघ के नेता राजेश्वर कुंवर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से काफी देर तक पोस्ट आफिस के कर्मचारी स्पीड पोस्ट के काम मे लगे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से भी इस बारे में बात कर आज आरएमएस द्वारा भेजे गए फॉर्म को टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज द्वारा स्वीकृत किये जाने की बात कही है।