बाबा टोला की टीम को हराकर मोरियां की टीम बना विजेता
पानापुर(सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव में श्री राम क्रिकेट मिनीT20 फाइनल मैच मोरियां और बाबा टोला के बीच खेला गया।टाॅस जीतकर बाबा टोला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाया। दुसरी पारी में खेलते हुए मोरियां की टीम ने 47 रन बनाकर मैच को जीत लिया।टूर्नामेंट का आयोजन पुलिस कुमार ने किया था।इससे पूर्व जदयू प्रदेश युवा महासचिव रत्नेश कुमार भास्कर ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ।मौके पर दिनेश राम,गोलू पंडित, सुजित राम,भोला कुमार सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।