पिता के श्राद्धकर्म में शामिल होने आ रही महिला छपरा में ट्रेन से गिरी, मौत
मांझी (सारण) : अपने पिता के श्राद्ध कर्म में पहुँची बेटी की निकली अर्थी। घटना मांझी थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव की है। घटना के सम्बंध में बताया जाता जाता है कि मांझी दक्षिण टोला निवासी छोटे लाल के मृत्यु के बाद आज श्राद्ध कर्म होने वाला था ।जिसमे शामिल होने के लिये उनकी पुत्री आरती देवी दिल्ली से अपने पति वेद प्रकाश एवं दो छोटे बच्चों के साथ आ रही थी। इसी क्रम में छपरा जंक्शन पर जल्दी उतरने के लिये अपना समान लेकर गेट पर आ गईं। तभी छपरा जंक्शन से पहले 52 ढाला के समीप अचानक वह गिर पड़ी और गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल में लाया गया।जहाँ से बेहतर इलाज के लिये पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया गया। जिसकी मौत पटना जाने के क्रम में हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले में मातमी सन्नाटा फैल गया।




Recent Comments