धांधली को लेकर एबीवीपी के छात्रों ने कालेज के मुख्य द्वार पर अनिश्चित कालीन आमरण अनशन बैठे

दिघवारा(सारन).।वाई एन कालेज दिघवारा में छात्र संघ के चुनाव में हुए धांधली को लेकर एभीबीपी के छात्रों ने कालेज के मुख्य द्वार पर अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं ।छात्रों का आरोप है कि कालेज प्रसाशन द्वारा विपक्षी दल से रिश्वत लेकर नामांकन को रद्द कर दिया गया है ।धारणा पर बैठे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गगन कुमार सिंह ने बताया है कि कालेज प्रसाशन द्वारा जबतक नामांकन को वैध नहीं किया जाएगा तब तक हम लोग बिना अन्न जल का अनिश्चित काल तक धारणा पर बैठे रहेंगे चाहे हमारी यहां से हमारी जान क्यू न जाए।धारणा पर बैठने वालों में गगन कुमार सिंह के आलावे तान सिंह, अभिषेक सिंह, आदर्श सिंह, शशीरंजन सिंह, कुंदन सिंह, सुधांशु सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल है ।