बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा का भय दिखा नाबालिग किशोरी का किया अपहरण
मढ़ौरा (सारण): स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से एक नाबालिग किशोरी के शादी की नीयत से अपहरण का मामला प्रकाश मेंं आया हैं। अपहृत किशोरी के पिता झुनझुन बीन ने कट्टा के बल अपने 16 वर्षीय पुत्री का शादी की नीयत से अपहरण का मामला दर्ज कराया हैं। थाना मेंं दिये आवेदन मेंं आरोप लगाया हैं की मेरी पुत्री अपने मां के साथ थी तो कोपा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी रखुपती महतो का पुत्र धनेश् महतो ने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से आया और कटा का भय दिखाकर पुत्री को बाइक पर बैठा लिया और जब मेरी पत्नी ने विरोध किया तो उसे धक्का मार गिरा दिया। घटना 22 सितंबर की बतायीं गयी हैं। इस मामले मेंं इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया की अपहृता के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं।




Recent Comments