अवतार नगर मे बिजली के तार की चोरी-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ा चँवर से एक बंडल बिजली के तार की चोरी का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे बिजली विभाग के ठेकेदार संजीत कुमार सिंह ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे यह आरोप लगाया गया है कि रामगढ़ा चँवर मे बिजली का काम चल रहा है उसी क्रम मे रात होने पर एक बंडल बिजली का तार वही चँवर मे ही रख दिया गया जहाँ से अज्ञात चोरों द्वारा तार की चोरी कर ली गयी ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।