केंद्र सरकार द्वारा गंगा व घाघरा पर रिंग बांध का निर्माण शुरू
मांझी(सारण)। सम्पूर्ण क्रांति के महानायक जेपी की जन्मस्थली तथा यूपी व बिहार की सीमा में रहने वालों के आशियाने को बाढ़ व कटाव से बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गंगा व घाघरा पर रिंग बांध का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा शुरू किए जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। वहीं दूसरी तरफ रिंग बांध के अंतर्गत किसानों की अधिगृहित भूमि का मुआवजा नही दिए जाने को लेकर किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। स्थानीय किसान रामबिहारी सिंह तथा मनोकामना सिंह आदि ने सारण के समाहर्ता को ज्ञापन देकर शीघ्र मुआवजा भुगतान की मांग की है। किसानों ने मुआवजे में विलंब के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता को दोषी ठहराया है।




Recent Comments