बेतिया – गौनाहा:– *राजमिस्त्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मुख्यालय के सभागार में बुधवार को तीन दिवसीय राज मिस्त्रियों का प्रशिक्षण सह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
प्रशिक्षण में 18 पंचायतों में शौचालय का मॉडल कैसे तैयार कर शौचालय बनानी है इस पर चर्चा किया गया ।
प्रखण्ड समन्वयक आशुतोष कुमार ने बताया कि तीन दिनों के अन्दर कुल 27 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया गया । राज्य से आये प्रशिक्षक धर्मेन्द्र सिंह व रंजेश कुमार ने पंचायत से आये राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया । इस प्रशिक्षण में बताया गया कि सरकार द्वारा एक निश्चित मॉडल के अनुसार ही शौचालय का निर्माण कराना सुनिश्चित किया गया है और इसी मॉडल के अनुसार शौचालय बनेगी । बीसीओ कृष्णकान्त दीक्षित ने बताया कि प्रशिक्षित राज मिस्त्रियों को पंचायत में मास्टर टेनर के रुप में काम करना है व जनता को भी प्रेरित करनी है कि शौचालय का निर्माण कराये वही प्रशिक्षित राज मिस्त्रियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा व सरकार द्वारा चलाये गए योजनाओं के तहत होने वालों कार्यों में प्रशिक्षित रजिस्टर्ड राज मिस्त्रियो को ही काम करने हेतु बुलाया जाएगा । इस अवसर पर राज मिस्त्री शेख सोहैल, मो.हाजरा,अली इमाम, मंसुर दिवान,शंकर चौधरी,विवेक कुमार, सचिन कुमार सहित दर्जनों राजमिस्त्रियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिए ।




Recent Comments