
मशरक रेंज के वन कर्मियों ने खूनी बन्दर को फंसाया जाल मेंं
मशरक (सारण): वन विभाग के मशरक रेंज के वन कर्मियों ने द्वारा खूनी बंदर को अपने जाल मेंं फंसा पकड़ लिया, जिससे लोगों मेंं फैली दहशत से मुक्ति मिल गयीं । सोमवार को धनेश छपरा गांव मेंं कैम्प कर जाल में फंसा कर मशरक रेंज ऑफिस लाया गया। मशरक वन विभाग के फोरेस्टर लव कुमार राय ने बताया कि यह खूनी बंदर अब तक करीब एक सौ लोगों पर हमला कर चुका है। इस खुनी बंदर के आतंक से जनता बाजार थाना क्षेत्र के धनेश छपरा गांव तथा आस पास के दर्जनों गांव के लोगों में आतंक व भय ब्याप्त था। डीएम के आदेश पर वन विभाग सारण रेंज से निर्देश मिलने पर वन विभाग मशरक ने खूनी बंदर को पकड़ने के लिए टीम लेकर गई थी। उक्त टीम में वन विभाग मशरक के फॉरेस्टर लव कुमार राय, वनकर्मी अखिलेश्वर सिंह, रमण सिंह, कुशेश्वर सिंह, के अलावे प्रशिक्षित जाल लगाने वाले शिकारी इम्तेयाज अली, मंजुर आलम,मो. नेहाल, मो. ऐहशान सामिल रहे। विगत 19 सितम्बर से ही खूनी बंदर पकड़े जाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन सफलता हाथ नही लग रहा था। आज खुनी बंदर जाल में फस गया। जिसे पकड़ कर लाया गया है। फॉरेस्टर लव कुमार राय ने कहा कि इस खूनी बंदर को सारण, सिवान व गोपालगंज जिले से बाहर ले जाकर चंपारण जिले के जंगल में छोड़ा जाएगा।




Recent Comments