बांरा:जीएसटी पर महासंघ की व्यापारिक सेमीनार 26 को
विभागों के अधिकारी व टेंनर देंगे जानकारी
फ़िरोज़ खान ( Edited by आज़ाद नेब )
बारां, 19 मई। केंद्र सरकार द्वारा देश में समांतर कानून के तहत एक जुलाई से जीएसटी लागू करने की घोषणा के बाद जीएसटी टेक्स के बारे में व्यापारियों को बारीकी से जानकारी देने के लिए व्यापार महासंघ की ओर से सेमीनार 26 मई शुक्रवार को शहर के मध्य स्थित वंश गार्डन में आयोजित की जाएगी। महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल, संरक्षक देवकीनंदन बंसल, आबिद भाई बोहरा ने बताया कि जीएसटी के तहत आने वाली विसंगतियों से आम व्यापारियों में असंमजस की स्थिति हैै। जीएसटी का सबसे बडा असर कारोबारी क्षेत्र से जुडे व्यापारियों पर पडेगा। ऐसी स्थिति में इस जटिल कर प्रणाली के बारे में बारीकियों से जानकारी हासिल करने के लिए व्यापार महासंघ द्वारा सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व में भी विभाग द्वारा इस प्रकार की कई बार जानकारी व्यापारिक संस्थाओं को दी गई है लेकिन आम व्यापारी को इस कर प्रणाली से रूबरू कराने के लिए इस सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमीनार में वाणिज्य कर विभाग, एक्साइज विभाग के अधिकारियों के साथ जयपुर से टेंनर कर प्रणाली के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से व्यापारियों को जीएसटी कर प्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इस सेमीनार में व्यापारियों की शंकाओं के बारे में भी अधिकारी वर्ग द्वारा जानकारी दी जाएगी। व्यापार महासंघ ने शहर के सभी व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कार्यशाला में भाग लेने के लिए आग्रह किया है। महासंघ अध्यक्ष खंडेलवाल ने बताया कि केंद्र सरकार के वित्त विभाग द्वारा नए प्रावधानों के तहत अब डेढ करोड के टर्न ओवर का कार्य वाणिज्य कर विभाग के अधीन रखा गया है तथा इससे अधिक के टर्न ओवर का कार्य एक्साइज विभाग के अधीन कर दिए जाने से यह कर प्रणाली और अधिक जटिल हो जाएगी।