बारां जिला भाजपा की कार्यकारणी घोषित,बनाए 12 उपाध्यक्ष
कई मण्डलों के अध्यक्ष बदले, प्रकोष्ट भी बनाए
फ़िरोज़ खान ( Edited by आज़ाद नेब )
बारां 19 मई। बगारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे व बारां-झालावाड के सांसद दुंष्यत सिंह की सहमति से आज भारतीय जनता पार्टी जिला बारां कार्यकारिणी की घोषणा की। नागर ने भाजपा कार्यकारिणी के सभी सदस्य अपनी पूरी क्षमता, निष्ठा व लगन से पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने व जनता के लिए भरपूर काम करेगे। नवगठित कार्यकारणी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर ने हिम्मतसिंह सिंघवी, निर्मल माथोडिया, रूद्रप्रताप सिंह, सारिकासिंह चैहान, दिलीप शर्मा, प्रकाश मेहता, बृजेश दाधीच, खेमसिंह डागर, बाबूलाल मीणा, सुशील पंजाबी, रघुराजसिंह, सुरेन्द्र गालव को उपाध्यक्ष, मोरपाल सुमन, लक्ष्मीनारायण केरवालिया, ब्रहमानंद शर्मा, सूर्यकांत शुक्ला को महामंत्री, विष्णु गुप्ता, नंदकिशोर यादव, अशफाक भाई, मुकेश राठौर, गौरीसिंह शेखावत, महावीर नामा, मुकुट मीणा, जगदीश शर्मा, पीयूष विजय, गोविन्द शर्मा, दुर्गाशंकर नागर, निरंजन शर्मा कलमण्डा को मंत्री बनाया गया है। सत्यनारायण मित्तल कोषाध्यक्ष, अविनाश खंडेलवाल, प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा, सह प्रवक्ता भगवती सोनी, बद्रीप्रसाद मेघवाल, कार्यालय मंत्री राजू पंडित श्रीजी मंदिर, सह कार्यालय मंत्री धनराज चैरसिया, प्रचार मंत्री कन्हैयालाल चित्तोडा, ताराचंद गुर्जर तथा परमानंद सोनी को बनाया गया है।
यह बने मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री – मण्डल अध्यक्ष बारां नगर राकेश जैन, बारां देहता अमरदीप केदाहेडी, अटरू अशोक मीणा, कवाई श्याम मेहता, गऊघाट इन्द्र नागर, अंता नगर राधेश्याम सिंगोदिया, अंता ग्रामीण बजरंगलाल मालव, सीसवाली श्याम सोनी, कोयला देवेन्द्र नागर, मांगरोल नगर ओम नागर, मांगरोल ग्रामीण शिवचरण मीणा, किशनगंज सत्येन्द्र धाकड, भंवरगढ मुकेश नागर, शाहबाद अरविन्द बंसल, समरानिया केसरीलाल मेहता, छबडा नगर शंकरलाल सुमन, बापचा उदयसिंह लोधा, सेमली मोहनलाल नागर, हरनावदा शाहजी ओम खंडेलवाल को बनाया गया है। वहीं मण्डल महामंत्री सेमली रामस्वरूप गुर्जर को बनाया गया है। मोर्चा जिलाध्यक्ष एसटी मोर्चा प्रमोद मीणा, एससी मोर्चा राधेश्याम बैरवा, किसान मोर्चा सुरेन्द्र रंधावा, अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद अशफाक, युवा मोर्चा मुकेश केरवालिया तथा ओबीसी मोर्चा ओमप्रकाश चक्रवर्ती को बनाया गया है।




Recent Comments