बृजरानी भार्गव स्मृति युवा साहित्यकार पुरस्कार की घोषणा
इसी वर्ष 14 सितम्बर को अर्पित दीये जायेगे पुरस्कार
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ ( Edited by आज़ाद नेब )
बीकानेर 19 मई। युवा लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए श्रीमती बृजरानी भार्गव स्मृति युवा साहित्यकार पुरस्कार की घोषणा साहित्यकार कवयित्री प्रीत भार्गव ने की है ।
यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को अर्पित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ के अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि यह पुरस्कार साहित्य की किसी भी विधा में उत्कृष्ट लेखन के लिए 40 वर्ष तक के युवा साहित्यकार को प्रदान किया जाएगा, उम्र की गणना पुरस्कार वर्ष की एक जनवरी को की जाएगी ।
संस्था के संयुक्त मंत्री कवि-कथाकार रवि पुरोहित ने बताया कि पुरस्कार के लिए लेखक का संक्षिप्त परिचय प्रस्तावित पुस्तक की एक प्रति सहित प्रतिवर्ष 15 जुलाई तक प्रस्ताव या आवेदन के रूप में भिजवाई जा सकती है ।
प्रस्ताव या आवेदन के साथ आयु का प्रमाणित प्रमाणक लगाया जाना आवश्यक होगा,वर्ष 2017 के पुरस्कार के लिए वर्ष 2013 से 2017 की कालावधि में प्रकाशित पुस्तकें ही विचारणीय होगी । पुरस्कार विजेता को शॉल, सम्मान-पत्र, श्रीफल एवं 5100 रूपये की नगद राशि से समादृत किया जाएगा ।
ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व संस्था साहित्य श्री, डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार और पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार भी प्रदान करती रही है ।




Recent Comments