बनियापुर में डांस प्रतियोगिता “हुनर का सरताज” आयोजित

बनियापुर (सारण):- बनियापुर प्रखंड के बंगाली भिट्ठी में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में स्कुली छात्र-छात्राओं के बीच डांस प्रतियोगिता हुनर का सरताज- सीजन 3 का आयोजन किया गया । वहीं कार्यक्रम को प्रायोजित कर रहे मुख्य अतिथि के रुप में संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कुल इसुआपुर सह इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया ।

वहीं बनियापुर, इसुआपुर, मढौङा व जलालपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने डांस प्रतियोगिता मे भाग लिया । अपने नृत्य कला के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों को खूब मनोरंजन करवाया । वहीं डांस प्रतियोगिता के दौरान कार्यक्रम में जजेज के रुप में “दम है तो नच के दिखा” के सेमिफाईनलिस्ट अभिषेक कुमार यादव, संगीत निर्देशक कलाकार मुन्ना पाण्डेय व संगीत शिक्षिका समता देवी ने डांस कम्पटिशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेताओं का चयन किया । वहीं संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कुल के संस्थापक संगम बाबा ने प्रथम विजेता रहे मढौङा के सिदार्थ सिंह, द्वितीय विजेता रही बनियापुर मरिचा की अंकिता कुमारी व तृतीय विजेता रही इसुआपुर की प्राची संगम को कप और पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
वहीं कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मंच का संचालन अप्पु कुमार सिंह, कार्यक्रम का निर्देशन धर्मेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, सजीव कुमार ने किया ।





Recent Comments