
•पश्चिम चम्पारण से पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन आइएसआइ के संदिग्ध आतंकी आबी मोहम्मद गिरफ्तार
•दैनिक खोज ख़बर के लिए अतुल कश्यप के साथ निरज ठाकुर की रिपोर्ट पश्चिम चम्पारण :-एनआईए की टीम ने बेतिया पुलिस की मदद से गुरुवार की सुबह पश्चिम चम्पारण से पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन आइएसआइ के संदिग्ध आतंकी आबी मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी आबी मोहम्मद नेपाल के सिमरौनगढ़ का रहनेवाला बताया गया है।
उसकी गिरफ्तारी बेतिया जिले के सिकटा इंडो-नेपाल बॉर्डर से हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे बेतिया कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अाबी अहमद भारत की सीमा में प्रवेश की फिराक में था, ठीक उसी समय उसकी गिरफ्तारी की गयी।
आबी मोहम्मद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करता था। पुलिस सूत्रों की माने को आइएसआइ के जरिये आबी अहमद भारत में जाली नोट खपाता था। पाकिस्तान से अन्य देशों के रास्ते जाली नोट को नेपाल और फिर वहां से भारत में भेजने का जिम्मा आबी अहमद का था।
उसपर उत्तरप्रदेश व दिल्ली पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। जानकारी के अनुसार भारत की सीमा में प्रवेश के दौरान उसे सिकटा के पास गिरफ्तार किया गया। आबी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में एनआईए टीम को बेतिया एसपी विनय कुमार ने भरपूर मदद की।
हालांकि, पुलिस अधिकारी अभी उसके बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। मगर, सूत्रों का कहना है कि आबी को किसी अज्ञात स्थान पर एनआईए की टीम व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ पूर्ण होने के बाद ही पुलिस उसके बारे में खुलासा करेगी।
गौरतलब हो कि हाल ही में 20 अप्रैल को दिल्ली व उत्तरप्रदेश की एटीएस टीम ने जिले के साठी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में छापेमारी कर आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी बेलवा निवासी एहतेशाम को गिरफ्तार कर ले गई थी। उसके पास से लैपटाप आदि भी बरामद हुए थे, जिससे उसका तार आइएसआइएस के संदिग्ध आतंकियों से जुड़े होने का खुलासा हुआ।
•पश्चिम चम्पारण से एक पखवारे में पकड़े गये दो संदिग्ध आतंकी:-जिले में एक पखवारे से भी कम दिनों में दो-दो संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने से इलाके के लोगों में सनसनी व दहशत देखी जा रही है। आबी से पूर्व करीब 14 दिन पहले 20 अप्रैल को साठी के बेलवा गांव से आइएसआइएस का संदिग्ध युवक एहतेशामुल उर्फ एहतेशाम गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब हो कि जिले में इन दोनों के पूर्व एक भी संदिग्ध आतंकी नहीं पकड़ा गया था। अचानक एक पखवारे के अंदर दो संदिग्धों की गिरफ्तारी से लोगों में भय का माहौल है। एक ओर जहां देश में सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के कारण चम्पारण की जय-जयकार हो रही है वहीं इस प्रकार के उन्मादी युवकों की करतूत से चम्पारण के इतिहास में नाहक काला अध्याय जुड़ता जा रहा है।
•बेतिया एसपी विनय कुमार ने कहा-सीमा से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद इस बारे मे विस्तार से जानकारी दी जाएगी।




Recent Comments