
🔴सारण प्रमंडल में सोमवार को विकास की नई कहानी लिखी जाएगी । केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं संचार राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार श्री मनोज सिन्हा सोमवार, 21 अक्टूबर,2018 को सायं 04.00 बजे पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में स्थानीय सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, बिहार सरकार पर्यटन मंत्री व सीवान जिला के प्रभारी मंत्री श्री प्रमोद कुमार, स्थानीय विधायक श्री हेम नारायण साह, विधान परिषद सदस्य श्री वीरेन्द्र नरायन यादव, सदस्य विधान परिषद श्री केदार नाथ पाण्डेय, सदस्य विधान परिषद श्री सच्चिदानन्द राय एवं सदस्य विधान परिषद श्री टुन्ना जी पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में महाराजगंज-मसरख (36.2 किमी.) नई बड़ी रेल लाइन का उद्घाटन तथा इस इस खण्ड पर यात्री यातायात का शुभारम्भ विषेष गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर करेंगे । इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक श्री एस.एल.वर्मा, वरिष्ठ रेल अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहेंगे ।
उद्घाटन समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि महाराजगंज-मसरख नई बड़ी रेल लाइन का निर्माण लगभग रू0 412 करोड़ की लागत से किया गया है। इसके निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र में यात्री परिवहन सुगमतापूर्वक किया जा सकेगा । साथ ही साथ महाराजगंज के लोगों को छपरा-थावे आने-जाने में एक अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस लाइन के निर्माण से इस क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास को गति मिलगी ।
{✍परमार डाॅट काॅम // नवीन सिंह परमार}




Recent Comments