पंजाब हादसा : नवजोत कौर सिधु थी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, बोली : रावण वध के बाद मैं निकल गयी
दैनिक खोज खबर डेस्क
पंजाब के अमृतसर में हुए ह्रदय विदारक रेल हादसे मामले।में अब राजनीति शुरू हो गयी है। अमृतसर के दशहरा मैदान में आयोजित रावण वध कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता व मशहूर क्रिकेटर नवजोत सिंह सिधु की पत्नी नवजोत कौर सिधू मुख्य अतिथि थी।

न्यूज़ एजेंसी ANI को दिये अपने बयान में श्री कौर ने कहा है कि जब रावण वध हुआ तभी वो वहां से निकल चुकी थी। प्राथमिकता घायलों के उपचार की होनी चाहिए। वहाँ हर वर्ष दशहरा मनाया जाता है। जो लोग ऐसी घटनाओं पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए।

वही हादसे पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा समेत कई बड़े भाजपा नेताओं ने दुख जताया है। रेल मंत्री ने राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए है। रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है।




Recent Comments