कोटवा में 13 मार्च कों नव निर्मित कोल्ड स्टोर क़ा होगा उद्घाटन

मोतिहारी : पूर्वी चम्पारण जिले के कोटवा में नव निर्मित जगदम्बा कोल्ड स्टोर क़ा 13 मार्च कों उद्घाटन होगा।जिससे इलाके में किसानों कों काफी सहूलियत मिलेगी।किसान अपने फसलों कों कोल्ड स्टोर में रख फसल की कीमत बाजार में बढ़े हुये मूल्य के समय मन मुताबिक बेच सकते है।सहकारिता नेता व किसान सुदर्शन प्रसाद सिंह ने बाताया की ये कोल्ड स्टोर 4400 मेट्रिक टन क्षमता का है।जिससे क्षेत्र के आसपास के किसान व सब्जियों के व्यापारिओं कों लाभ मिलेगा।जो पहले दूर जाकर भंडारण करते थे, उन्हें अपने क्षेत्र में ही सुविधा मिल जाएगी।कोल्ड स्टोर क़ा उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया के पटना प्रक्षेत्र के आंचलिक प्रबंधक अनिल कुमार सिंह द्वारा किया जाना है।




Recent Comments