बदरजीमी चंवर में भैंस चराने गए युवक की मौत

#परवेज अख्तर/सिवान;

बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के पश्चिमी इलाके के चंद्रमनहाता गांव
के बदरजीमी चंवर में डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत शुक्रवार की शाम हो
गई। मृतक थाना क्षेत्र के चंद्रमन हाता के रामसूरत चौधरी का 45 वर्षीय
पुत्र बलीचंद चौधरी है। शनिवार को बदरजीमी के ग्रामीणों ने बदरजीमी चंवर
में किसी ने शव को उपलाते हुए देखा। इसके बाद रामसूरत चौधरी के परिजनों
को इसकी जानकारी मिलने पर परिजन वहां पहुंच शव की शिनाख्त बलीचंद चौधरी
के रूप में कर ली।