पश्चिम चंपारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

बेतिया बुधवार को दिनदहाड़े करीब 3:30 बजे कुमार बाग ओपी से महज लगभग 20 कदम दूर कुमार बाग चौक पर अज्ञात अपराधियों ने सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी मृतक की पहचान चनपटिया थाने के कुड़वा मठिया निवासी कपिल देव सिंह के पुत्र कुणाल कुमार 25 वर्ष के रूप में की गई है सूचना पाकर सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे के साथ पहुंची आसपास की थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया में भेज दिया है घटना का कारण समाचार लिखे जाने तक ज्ञात नहीं हो सका है विशेष पुलिस मामले की जांच में जुट गई है