बजरंग नगर की नवनिर्मित पीसीसी सड़क एवं नाले का विधायक ने किया उद्धघाटन

(बजरंग नगर में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन करते विधायक डॉ सीएन गुप्ता व अन्य)
दैनिक खोज खबर, चपटा
शहर के बजरंग नगर की नवनिर्मित पीसीसी सड़क एवं नाले का स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उद्धघाटन किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों मे छपरा विधानसभा की लगभग सड़कों का कायाकल्प हो जाएगा. विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि बजरंग नगर हमारे छपरा का कोटा है जहाँ बहुत सारे बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते है लेकिन पूर्व मे रोड ख़राब होने से बरसात के साथ साथ अन्य दिनों मे भी काफी कठिनाई होती थी,लेकिन अब ये समस्या दूर हो गई.

डॉ गुप्ता ने कहा की सड़क निर्माण से क्षेत्र की समृद्धि और विकास के स्तर मे सुधार होता है.लोगों को आने जाने की सुविधा अच्छी होती है, और अन्य क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होता है. इस दौरान भाजपा के नगर महामंत्री जीतू सिंह,डॉ के एम दुबे,राजेश राय ,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवाश सिंह,डॉ हरिओम प्रसाद,मनोज वर्मा संकल्प, प्रो0सुनीता गुप्ता,अजय कुमार, वार्ड पार्षद राजेश सिंह समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे.




Recent Comments