मोबाइल व दस हजार रुपये के छिनतई का आरोपित को लोगों ने जमकर की धुनाई

मढ़ौरा(सारण) : स्थानीय युवक से मोबाइल और दस हजार रुपया छीनने वाले अपराधी को लोगों ने पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की । पकड़े गये अपराधी के पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है जबकि रुपये की बरामदगी नही हुई है ।
पकड़ा गया युवक मढ़ौरा खास कोइरी टोला निवासी उमा सिंह का पुत्र परदेसिया बताया गया है ।

मिली जानकरी के अनुसार मंगलवार की संध्या आठ बजे चिनी मिल कैम्पस के बावन बंगला के पास की तरफ से मढ़ौरा पुरानी बाजार निवासी संदीप नामक युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था । इसी दौरान बावन बंगला के पास अपराधियो से चाकू का भय दिखाकर मारपीट की अऔर मोबाइल, दस हजार रुपया छीन लिया था ।

सुबह लोगो ने अपराधियो की पहचान कर ढ़ूढ निकाला और उसकी धुनायी शुरु कर दी ।