दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
शौचालय आज उतना ही आवश्यक है जितना जीवन में किये जाने वाले अन्य काम, सरकारी सहायता से अब शौचालय बनवाना और भी आसान हो गया है.अत: हमें अधिक-से-अधिक शौचालय का हीं उपयोग करना चाहिए.उक्त बातें बेतिया एसडीएम विद्यानाथ पासवान ने रमपुरवा नया बस्ती में लगे स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में कहीं.यहां उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों को स्वच्छाग्रहियों ने शौचालय निर्माण की अनिवार्यता के बारे में बताया.मौके पर पर्यवेक्षिका गार्गी गुंजन,प्रशिक्षु आईएएस आरिफ अहसन, विकास मित्र अनिल राम, पंचायत सचिव मधुरेन्द सिंह, कृषि सलाहकार राजीव, सरिता शुक्ला, राम-भरत पासवान, पप्पू साह, इत्यादि उपस्थित थे.





Recent Comments