आर्केष्टा संचालक ने गर्ववती नर्तकी और उसके पति को बंधक बना कर रहा हैं प्रताड़ितछपरा ( सारण ):- जिला के जलालपुर थाना क्षेत्र के टेकनवास के आर्केष्टा संचालक पर गर्ववती नर्तकी और उसके पति को बंधक बना प्रताड़ित करने की शिकायत बुधवार को पुलिस अधीक्षक सारण के जनता दरबार में मिली ।
पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के बारासाठ गाँव से आये नर्तकी के पिता सपन दास ने पुलिस अधीक्षक सारण के यहाँ जनता दरबार में अपनी गर्ववती बेटी और दामाद को छुङाने की गुहार लगायी । वहीं जलालपुर थाना क्षेत्र के पोखरभिण्डा टेकनवास के आर्केष्टा संचालक बनारसी माँझी ने तीन माह पूर्व पश्चिम बंगाल से नर्तकी को तय मजदूरी पर प्रोग्राम के लिये अपने टेकनवास स्थित आर्केष्टा ग्रुप में लेकर आये और यहां लाकर उस गर्ववती नर्तकी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुये उसको लगातार प्रताड़ित कर रहा है और उसे तय पैसा भी नहीं दे रहे हैं और इच्छा के विरुद्ध गर्ववती नर्तकी के पेट में दर्द होने के बावजूद और तबीयत खराब के बाद भी उसे प्रोग्राम में जबरदस्ती भेज रहे हैं। जिससे गर्ववती नर्तकी की हालत बिगरती जा रही है । आर्केष्टा संचालक द्वारा नर्तकी के मोबाईल फोन को भी जप्त कर उसे घर परिवार में बात भी नहीं करने दे रहे हैं। किसी तरह अपने घर वालों को सूचना देकर सारी बातें बतायी जिसके बाद पश्चिम बंगाल से उसके पिता के साथ परिवार वाले दस दिनों से आकर दर- दर भटक स्थानीय प्रतिनिधियों से उसे छुङाने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन कहीं से इन्हें मदद न मिली । जिसके बाद नर्तकी के पिता सपन दास ने सारण एस पी के जनता दरबार में आवेदन देकर मदद करने की गुहार लगायी और आर्केष्टा संचालक के चंगुल से छुङाने व उसके खिलाफ कानूनी कारवाई करने की अपील की है ।




Recent Comments