विजय कुमार शर्मा प,च,बिहारबगहा/नौरंगिया:- नौरंगिया थाना क्षेत्र के अमवा कटहरवा के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही एक ब्लू रंग की कार के पुल से टकरा जाने के बाद भीषण दुर्घटना हुई है. बताते चलें कि यह ब्लू रंग की कार नहर की रास्ते बाल्मीकिनगर की ओर जा रही थी. कार का नंबर बीआर 22 सीए 6469 है. इस बाबत जानकारी देते हुए लौकरिया थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि या घटना लौकरिया और नौरंगिया थाना सीमा पर घटी है। यह कटिया पुल दोनों थानों की सीमा को बांटती है. उन्होंने बताया कि ब्लू रंग की कार रामनगर की रास्ते बाल्मीकि नगर की ओर जा रही थी। जो तेज रफ्तार में थी और पुल पर रेलिंग ना होने के कारण पुल से टकराकर नीचे खाई में गिर गई। जिससे कार का हर एक पार्ट पुर्जा तितर बितर हो गया और उसमें सवार तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा तुरंत भेज दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि नेट पर सर्च करने के बाद इस गाड़ी का मालिक का नाम अरुण कुमार सिंह आया है।जिसकी छानबीन की जा रही है। इस बाबत जानकारी देते हुए जिला पार्षद मोती लाल शाह ने बताया कि ब्लू रंग की कार नहर के रास्ते चंपापुर की ओर आ रही थी। जो बाल्मीकिनगर जाने के क्रम में गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण और अचानक मोड़ आ जाने के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार पुल से टकरा गई, पुल से जोर टकराने के बाद नीचे गिर गया।वही आवाज सुनकर अगल-बगल गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तीव्र गति से लोगों ने कार में सवार तीन युवक को बाहर निकाला। लेकिन कार बुरी तरह बर्बाद हो चुका था. यहां तक की कार का पहिया सहित इंजन के पार्ट पुर्जे अलग अलग बिखर चुके थे देखने के बाद कलेजा कांप उठने वाला यह भीषण दुर्घटना बहुत ही घातक था. इस हादसे की भयावहता इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना के समय कार के कुछ पार्ट पुर्जे पुल पर ही लटके हुए थे और कुछ ही सा अलग अलग होकर बिखर चुका था. कुल मिलाकर इस घटना का कारण चालक द्वारा अपना नियंत्रण खो जाने एवं कार की रफ़्तार तेज गति से होना रहा. घायल युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है पुलिस इस घटना की जांच अपने स्तर से कर रही है और कार के मालिक और युवकों के परिवार की तलाश कर रही है।




Recent Comments