घटना को लेकर  दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी ।

पानापुर(सारण)कोंध पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं रामपुररुद्र बाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकानदार के बीच बकाया रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। एवं एक दूसरे पर मारपीट करने एवं रुपये छीनने का आरोप लगाया है ।हार्डवेयर दुकानदार एवं भोरहां गांव निवासी बिट्टू कुमार शर्मा द्वारा दर्ज प्राथमिकी  के अनुसार जब मैं दुकान का बकाया पैसा मांगने कोंध पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं रामपुररुद्र गांव निवासी अजीत कुमार सिंह उर्फ शंभु सिंह के घर गया था।यह बात अजित सिंह को अच्छा नही लगा और गाली -गलौज करने लगे।कहा कि तेरा ये मजाल की तुम हमारे घर पर पैसा मांगने आ गया।
 गुस्से में आकर पैक्स अध्यक्ष एवं उनके पुत्र राहुल सिंह ने मुझे पेड़ मे बांध दिए तथा मेरे साथ मारपीट की एवं पॉकेट से पांच हजार रुपये एवं सोने की सिकड़ी छीन लिए ।वही पैक्स अध्यक्ष द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जब मैंने दुकानदार से  बकाये पैसों का पक्का रसीद देने को कहा तो बिट्टू कुमार शर्मा एवं पप्पू कुमार शर्मा रामपुररुद्र बाजार पर मेरे साथ मारपीट किये एवं मेरे पॉकेट से दस हजार रुपये एवं सोने की सिकड़ी छीन लिए ।इस मामले में थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि दोनों पक्षो पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।मालूम हो कि घटना के बाद बुधवार को बाजार के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर ली थी जिसके बाद एएसआई अमरेंद्र कुमार एवं चंदन सिंह रामपुररुद्र बाजार पहुँचे थे एवं दुकानदारों को समझा बुझाकर दुकान खुलवाया था।