परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा. एमएच नगर थाना के रजनपुरा में बीती रात पुलिस ने शराब ठिकानों पर सघन छापेमारी कर 192 पीस हिट प्रीमियम व्हिस्की बरामद किया गया. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कारोबारी रजनपुरा निवासी गेना भगत पिता रामसिंगार भगत तथा पुत्र आनन्द कुमार पिता गेना भगत को आरोपित किया है. पुलिस ने बताया कि कारोबारी भागने में सफल रहें. वहीं शराब तस्करों को गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं पुलिस एक बोलेरो भी संदिग्ध हालत में पाकर थाना लायी है. जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है.




Recent Comments