पानापुर(सारण)गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरूवार को शादी की नीयत से युवती के अपहरण कर लिए जाने के मामले में नामजद आरोपी को धेनुकी गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्त मांझी थाना क्षेत्र के कुर्दभलुआ गांव निवासी इस्लाम नट बताया जाता है।मालूम हो कि धेनुकी गांव निवासी युवती की मां ने पानापुर थाने में शादी की नीयत से अपनी पुत्री के अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।जिसमे इस्लाम नट को अभियुक्त बनाया था।