बाइक से गिरकर किसान सलाहकार घायल
#परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज(सिवान) : प्रखंड के मदारपुर में प्रखंड के किसान सलाहकार सुजीत कुमार सिंह बाइक से गिरकर घायल हो गए। वे फसल सहायता बीमा से संबंधित निरीक्षण करने के लिए मुख्यालय से बाइक पर सवार होकर मदारपुर गांव की तरफ आ रहे थे। तभी असंतुलित होकर गिर पड़े। उनका इलाज मदारपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
——-




Recent Comments