सिताबदियारा मेंं जेपी जयंती समारोह का राज्यपाल नें किया उद्घाटन, जेपी के नाम पर पीठ स्थापना की घोषणा

छपरा : जिले के सीताबदियरा मेंं जेपी जयंती समारोह मेंं विहार राज्य के राज्यपाल महामहिम लालजी टंडन नें शिरकत कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की.

छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर पीठ की स्थापना की घोषणा बिहार के राजपाल लालजी टंडन नें जेपी के 116 वीं जयंती समारोह मेंं की.

गुरुवार को जेपी के जन्मस्थली छपरा के सिताब दियारा में जेपी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लालजी टंडन ने उक्त घोषणा कर लोकनायक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में जयप्रकाश नारायण के नाम पर चेयर स्थापित कर छात्रों को रिसर्च से जोड़ने की बात कही.समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जेपी आज भी हमारे बीच जीवंत हैं. उनके आदर्श और उनके विचार नयी पीढ़ी को ऊर्जावान बनाने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने जेपी जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बनाने हेतु सतत प्रयास करने की बात कही. इसके पूर्व राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
इस अवसर पर उन्होंने लोकनायक की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, उत्तर प्रदेश से भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, बलिया के सांसद भरत सिंह सोलंकी, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता समेत लाला टोला सिताबदियारा के लोग मौजूद थे.




Recent Comments