फतेहपुर उ०प्र० पौधे लगाने की सनक ने बनाया ‘पर्यावरण पहरुवा’
फतेहपुर उ०प्र०29अक्टूबर खागा : रक्षपालपुर कस्बा निवासी बृजनंदन सिंह बचपन से हरियाली के शौकीन रहे हैं। महज 15 वर्ष की उम्र में इन्होने पौधे लगाने का संकल्प लेकर काम शुरु किया। यह काम जुनून बना तो अगले पांच वर्षों में इन्होने दो बाग तैयार कर डाली। अपनी जमीन में पौधे लगाने की जगह न बची तो उक्त युवक ने नहर पटरी में पौधे लगाने का अभियान चलाया।
जहां भी कोई छायादार पौधा मिला, इन्होने जड़ समेत उखाड़कर उसे सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराया पर्यावरण को संतुलित रखने केलिए बृजनंदन सिंह ने पीपल, बरगद तथा गूलर के तमाम पौधे लगाए। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों के लिए बृजनंदन सिंह छोटे-छोटे पौधे लाकर देते हैं। रख-रखाव विहीन पौधों के लिए वह पहरुवा बनकर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।